चाईबासा (झारखंड), 17 नवंबर (ए) झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा शुक्रवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) में किए गए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
