चंडीगढ़: 12 अक्टूबर (ए) पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार को दशहरा उत्सव के दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।पंजाब के लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और मोहाली, हरियाणा के पंचकूला, करनाल, रोहतक और अंबाला तथा दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर आम जनता और नेताओं ने उत्सव में हिस्सा लिया।लुधियाना में मुख्य आकर्षण 125 फुट ऊंचा रावण का पुतला रहा, जबकि पंचकूला में 155 फुट ऊंचे पुतले ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
