पेशावर: 23 जनवरी (ए)
) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक घर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया।