कराची: 27 मार्च (ए)
) पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कई इलाकों में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र शाहदकोट से लगभग 74 किलोमीटर पश्चिम में, 14 किलोमीटर की गहराई पर था।