लखनऊ, 20जुलाई एएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर अपने हमलों का क्रम जारी रखते हुए कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब टेप रिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलने वाला। इस स्थिति पर ध्यान देना ही होगा।
प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर के कहा है कि यूपी के दो प्रमुख नगरों लखनऊ और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो जाने की खबरें हैं। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों की ये स्थिति चिंताजनक है। तीन महीने पहले सरकार के समक्ष उठाई गई चिंताएं आज हकीकत के रूप में सामने आ रही हैं। अब सरकार को ध्यान देना ही होगा।