जाजपुर (ओडिशा): छह नवंबर (ए) ओडिशा के जाजपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को एक महिला के कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने, उसकी छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीरें अपलोड करने और उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
