रांची में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: सात सितंबर (ए)) झारखंड की राजधानी रांची में रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शहर के राटू थानाक्षेत्र स्थित एक घर में हुई।

राटू थाना के प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा, ‘‘दो युवक अपने दोस्त के घर पर बैठे थे तभी अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और गोलीबारी की।’’

उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।