हाथरस कांड के खिलाफ सुलतानपुर में सपाइयों का मौनव्रत

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love


सुलतानपुर, 02 अक्टूबर एएनएस।समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को सुपर मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के पास मौनव्रत सत्याग्रह किया गया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। हाथरस की बेटी संग दुराचार से मौत की घटना निंदनीय है। सरकार किसान, नौजवान, वकील, श्रमिक, विपक्ष का दमन कर रही है। यह लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
शुक्रवार को सुपर मार्केट स्थित गांधी पार्क में सपाइयों ने दो घंटे तक मौनव्रत रखकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। सत्याग्रह आन्दोलन में सपाइयों की संख्या अधिक होने से काफी संख्या में भीड़ पार्क के बाहर तक खड़ी दिखाई दी।

आन्दोलन में जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, पूर्व विधायक और सपा के वरिष्ठ नेता अनूप सण्डा, पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक रामचन्द्र , महिला जिलाध्यक्ष शारदा यादव, विद्या यादव, सरिता यादव शामिल रहे