छह बच्चों की डूबकर मौत

पूर्वी चंपारण बिहार
Spread the love

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवा गांव में मंगलवार शाम पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम बकरी चराने निकले बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चे रोज की तरह शाम करीब चार बजे घर से घास काटने और बकरियां चराने निकले थे। इसके बाद वे नदी के किनारे खेलने पहुंचे और नहाने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान प्रिंस नाम के एक बच्चे के अचानक नदी के गहरे हिस्से में चले जाने और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ मौजूद बाकी पांच बच्चे भी एक-एक कर पानी में कूद गये लेकिन नदी में बने गहरे गड्ढे और तेज धारा की वजह से वे खुद भी संतुलन खो बैठे और सभी पानी में समा गये