नयी दिल्ली: छह फरवरी (ए)
) उच्चतम न्यायालय ने पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी द्वारा दायर उस याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के आधार पर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।
पार्टी का आरोप था कि कर्ज में डूबी राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 15,600 करोड़ रुपये बांट दिए, जिससे अन्य राजनीतिक दलों को समान अवसर नहीं मिल पाया।