भारत ने यूएई के परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमले को लेकर गहरी चिंता जताई

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 18 मई (ए)) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बरकाह परमाणु संयंत्र पर हुए ड्रोन हमले को लेकर सोमवार को गहरी चिंता जताई और इसे हालात को खतरनाक दिशा में ले जाने वाला कदम करार दिया।

नयी दिल्ली की यह प्रतिक्रिया घटना के एक दिन बाद आई है। एक दिन पहले खाड़ी देश के इकलौते परमाणु बिजली संयंत्र के पास एक जनरेटर पर ड्रोन हमले के कारण परिसर में आग गई थी।