मेक्सिको सिटी: 26 जून (एपी) मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में एक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना बुधवार को हुई जब लोग सड़कों पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जश्न मना रहे थे। ऑनलाइन प्रसारित हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।