रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी सैन्य साजोसामान की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर: 30 नवंबर (ए) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां रक्षा सामग्री एवं भंडार अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीएमएसआरडीई) में नव विकसित कई स्वदेशी सैन्य उत्पादों का निरीक्षण किया और भारत के रक्षा उत्पादन तंत्र में लखनऊ की बढ़ती अहमियत पर जोर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि रक्षा मंत्री हवाई अड्डे से सीधे यहां पहुंचे और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एस.बी. कामद और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ बंद कमरे में समीक्षा बैठक की।