रांची में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, उसका दोस्त गिरफ्तार

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: दो दिसंबर (ए)) झारखंड के रांची में विवाद के बाद 25 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि सोमवार देर रात धुरवा थाना क्षेत्र के सिठियो इलाके में अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।