महिला मित्र संग बेडरूम में पकड़ाया रेलवे अफसर, पत्नी के साथ हुई जमकर हाथापाई

झारखण्ड पलामू
Spread the love

पलामू,28 जुलाई (ए)। पत्नी ने जब बेडरूम में पति के साथ किसी अन्य महिला को देखा तो जमकर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो भी बना दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार डालटगंज रेलवे में कार्यरत सीनियर पीड्ब्‍ल्यूआई अभय कुमार सिन्हा पिछले कुछ दिनों से सरकारी क्वार्टर में अपनी एक महिला मित्र के साथ रह रहे थे। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे रामगढ़ में रहते थे। पत्नी को इस बारे में जब पता चला तो वे बिना किसी को खबर दिए अचानक पति के सरकारी क्वार्टर में पहुंच गईं। इस दौरान किसी अन्य महिला को पति के बेडरूम में देखकर वो भड़क गईं और जमकर हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ा की बात पुलिस तक भी पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार अभयर कुमार और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। इसी के चलते उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रामगढ़ में अलग रहती हैं।अभय कुमार के क्वार्टर में पिछले कुछ दिनों से उनकी महिला मित्र रह रही थी। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी को पता चली तो वे अचानक सरकारी क्वार्टर पर पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। वहीं इस पूरे मामले में अभय सिन्हा ने बताया कि उनकी महिला मित्र कुछ निजी काम के चलते उनके यहां पर रुकी हुई थीं। इस को लेकर उनकी पत्नी को गलतफहमी हो गई और मामला बढ़ गया। वहीं बात बढ़ने के बाद अभय कुमार की पत्नी मोदिनीनगर थाने में पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अभय कुमार की महिला मित्र ने इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।