कोट्टायम: एक नवंबर (ए) केरलम के कोट्टायम जिले में कंजीरापल्ली के पास रविवार सुबह कई वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक हादसे में चार कार, एक ऑटोरिक्शा और एक दोपहिया वाहन शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि एक कार चालक दूसरे वाहन से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी कार ऑटोरिक्शा से टकरा गई। इसके बाद दोपहिया वाहन समेत अन्य वाहन भी कार और ऑटोरिक्शा से टकरा गए।
पुलिस के अनुसार, हादसे में 12 लोग घायल हुए जिनमें से करीब तीन को फ्रैक्चर होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
