हैमिल्टन: एक नवंबर (ए) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल और मयंक यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उसने मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
भारत पांच मैच की श्रृंखला में अभी 3-1 से आगे चल रहा है।
