ज्ञानेश कुमार पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, मोदी-शाह के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : राहुल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: एक नवंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला और कहा कि ‘‘देशद्रोह’’ के लिए कुमार अपने पद से हटेंगे और जेल जाएंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के बाद विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी और शाह के सामने खड़ा होगा। –++++जारी