नयी दिल्ली: 19 दिसंबर (ए)
) कांग्रेस ने संसद का शीतकालीन सत्र संपन्न होने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि इस सत्र की शुरुआत सत्तापक्ष द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की मानहानि किए जाने से हुई और समापन “महात्मा गांधी के अपमान” से हुआ तथा इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू पर भी प्रहार किए गए।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया यह शीतकालीन सत्र नहीं “प्रदूषणकालीन सत्र” था और वह सरकार वायु प्रदूषण पर चर्चा से भाग गई, जो यह मानती है कि वायु प्रदूषण का फेफड़े पर कोई असर नहीं होता।