सुलतानपुर के एक अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध मौत, परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love

सुलतानपुर (उप्र): 16 जनवरी (ए)) सुलतानपुर जिला महिला अस्पताल में एक महिला की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही बरतने तथा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।