अक्टूबर माह में ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 30 अक्टूबर एएनएस। देश की राजधानी दिल्ली में अक्तूबर माह में न्यूनतम तापमान ने 26 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बीते 26 वर्ष में अक्तूबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 1994 में 31 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। आसमान में बादल नहीं होने के कारण इस बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
  दिल्ली में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। अक्तूबर के समय में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 15 डिग्री से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है लेकिन इस बार अक्तूबर माह में इतना कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को अक्तूबर माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले दिल्ली में 31 अक्टूबर, 1994 को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 अक्तूबर 1937 का है। जब न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था