अखिलेश का तंज : भाजपा विधायकों की चिट्ठी जनहित नहीं, टिकट के लिए आवेदन पत्र

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 25 मई (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार और विधायकों-सांसदों पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘महा विद्युत आपदा’ से जनता का आक्रोश बढ़ रहा है और इससे बचने के लिए भाजपाई नेता दिखावटी चिट्ठियां लिखकर ‘काग़ज़ी कवच’ से खुद को बचा रहे हैं।