अध्यापिका ने फांसी लगा कर दी जान

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगवती कॉलोनी मेंअध्यापिका ने पति से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
प्रयागराज मनफोडगज निवासी 40 वर्षीया नितिमा केसरवानी 40 वर्ष पुत्री संतोष केसरवानी जो आईटीआई जलालपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। बुधवार की सुबह उनकी लाश कमरे में रस्सी के सहारे लटकी हुई पाई गई। जिस समय मौके पर पुलिस पहुंची है इस समय उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल उनके पति के मोबाइल पर लगा हुआ था। देर रात पति पत्नी दोनों के बीच बात विवाद होता रहा है।
दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी और इनका पति पीलीभीत में अध्यापक है। सूत्र बताते हैं कि पैसे के विवाद को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसलिए कि मृतका के पिता की तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी और वह अपनी तनख्वाह का पैसा माता पिता के ऊपर खर्च कर रही थी। देर रात पति से विवाद होने के बाद देर रात नीतिमा ने फांसी लगाते समय वीडियो कॉल लगाकर अपने पति को दिखाया कि वह उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रही है।
सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मोबाइल का वीडियो आन कॉल रहा जिसे पुलिस ने बंद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।