रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ, ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन,छह अगस्त (ए)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर बुधवार को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इस आदेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दस्तखत भी कर दिए है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर दंड के रूप में अमेरिका में भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत का अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है।भारत सरकार ट्रंप की चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा भारत ने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जिन देशों ने भारत की आलोचना की है, वे खुद भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। मंत्रालय ने यूरोपीय यूनियन के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 2024 में उन्होंने रूस से 67.5 अरब यूरो का व्यापार किया है।