अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी डबल इंजन की सरकार : योगी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

अयोध्या/लखनऊ, 27 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को एक विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त धार्मिक, वैदिक और आध्यात्मिक नगर के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराते हुए रविवार को कहा कि भाजपा की ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार भगवान राम की जन्म स्थली को वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी। .

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 1057 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 46 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उसके बाद प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘डबल इंजन की सरकार इस नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।’’.