अयोध्या: 29 अक्टूबर (ए) उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने स्थानीय शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के मकसद से दिवाली पर सजावट के लिए चीनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है। पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।अयोध्या शहर इस साल एक भव्य दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है- यह यहां इस तरह के आयोजन का आठवां संस्करण होगा। इस साल जनवरी में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यहां पहली बार दीपोत्सव मनाया जाएगा।
