शिवसागर/जोरहाट (असम): 18 जनवरी (ए)। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के असम में प्रवेश करने के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में शायद ‘‘सबसे भ्रष्ट सरकार’’ और ‘‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’’ इस राज्य में है।यात्रा के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के बाद, राहुल ने शिवसागर जिले में लोगों को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की तथा कहा कि वे ‘‘नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा लूट रहे हैं।’’
