आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के होटल में लगी आग में 7 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

विजयवाड़ा,09 अगस्त एएनएस ।आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई। कृष्णा जिले के कलेक्टर एमडी इम्तियाज ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सात शव बरामद किए हैं। एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह आग लगी। बचाव अभियान चल रहा है।’’
विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने  बताया कि उन्होंने 20 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। होटल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।