आगरा में दीपावली की रात एक दर्जन स्थानों पर लगी आग

आगरा उत्तर प्रदेश
Spread the love

आगरा, 25 अक्टूबर (ए) उत्तर प्रदेश के आगरा शहर और देहात लगभग एक दर्जन स्थानों पर सोमवार को दीपावली की रात पटाखों की चिंगारी से आग लग गयी। यह जानकारी दमकल विभाग के अधिकारियों ने दी। .

अधिकारियों ने बताया कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दो मंजिला गोदाम में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर दमकलकर्मियों की सतर्कता से आग बढऩे से पहले ही बुझा दी गयी।.