आपसी विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति की मौत दो अन्य घायल

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर,20 अक्टूबर (एएनएस)। जनपद में पुलिस की लाख कवायद के बाद भी जिले में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।
ताजी घटना मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोगना गांव में रात में घटी। जहां आपसी पारिवारिक विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर गोली दाग दी। गोली लगने से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये।
बताया गया कि बोगना निवासी अनिल सिंह मुंबई में रहते हैं। उनके भाई राजकुमार सिंह पर उसी गांव के अतुल सिंह, खुश नारायण सिंह तथा जगदीश सिंह आदि लोगों ने गोली चलाई। गोली अनिल सिंह सीने में,राजकुमार सिंह के हाथ में तथा उसी गांव के हरकेश राम के पैर में गोली लगी। सभी घायलों को चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां अनिल सिंह की मृत्यु हो गई। घायल राजकुमार सिंह एवं हरकेश राम खतरे से बाहर है।बोगना गांव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने
अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया और विस्तृत कार्यवाही हेतु पुलिस की 3 टीमें लगाई गयी हैं।