आम बजट पर 12 फरवरी तक भाजपा चलाएगी देशव्यापी अभियान

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आम बजट पर चर्चा के लिए एक से 12 फरवरी तक देशव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है।

उन्होंने इसके लिए एक नौ सदस्यीय समिति गठित की है, जिसका संयोजक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को बनाया गया है।