वेस्ट पाम बीच (अमेरिका): 28 फरवरी (ए) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किए गए आठ मिनट के वीडियो में कहा कि अमेरिका ने “ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान शुरू कर दिया है”।
उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को विकसित करना जारी रखा है और अमेरिका तक मार करने में सक्षम मिसाइलों को विकसित करने की योजना बना रहा है। ट्रंप ने ईरानी लोगों से “अपनी सरकार पर नियंत्रण हासिल करने” की अपील की।