उच्चतम न्यायालय ने लोकतंत्र को ‘‘निरंकुश भाजपा’’ के जबड़े से बचाया: कांग्रेस

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 20 फरवरी (ए) कांग्रेस ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव परिणाम को उच्चतम न्यायालय द्वारा पलटे जाने के बाद मंगलवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने लोकतंत्र को ‘‘निरंकुश भारतीय जनता पाटी’’ के जबड़े से बचाया है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह तो सिर्फ एक मोहरा थे।