उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 के फाइनल कैंप हेतु चयनित हुआ अथर्व प्रजापति

खेल
Spread the love

गाजीपुर,11 सितम्बर (ए)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 के फाइनल कैंप के लिए जिले के सादात नगर पंचायत निवासी अथर्व प्रजापति का चयन किया गया है।
अथर्व प्रजापति का चयन होने से नगर व क्षेत्रीय लोगों व शुभेच्छुओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वह आगामी 28 सितम्बर से आयोजित ख्यातिलब्ध सीके नायडू चैलेंजर ट्रॉफी में अपना खेल जौहर दिखायेगा। उसके चयन पर
अथर्व प्रजापति सादात नगर के मॉडर्न स्टूडियो एवं डीएच मॉडर्न एकेडमी के प्रबंधक हरिनाम प्रसाद के पौत्र हैं जो इससे पूर्व 2020 में अंडर-16 फाइनल कैम्प के लिए भी चयनित हुये थे। दुर्भाग्यवश कोरोना के चलते मैच नहीं हुए। इस बार हाल ही में घोषित अंडर-19 टीम में चयनित होकर अथर्व ने परिजनों सहित जिले का मान बढ़ाया है। पिता हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रथम श्रेणी में हाईस्कूल उत्तीर्ण 16 वर्षीय अथर्व वर्तमान समय प्रयागराज से क्रिकेट की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। इसी महीने तीन बार जोनल ट्रायल का हिस्सा रहे अथर्व का 28 सितम्बर से आयोजित सीके नायडू चैलेंजर ट्राफी के लिए कमला क्लब कानपुर में रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही बीनू मांकड ट्राफी का हिस्सा बनेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सूर्य कुमार यादव के बाद जल्द ही क्रिकेट जगत में जनपद का एक और खिलाड़ी मैदान पर नजर आयेगा। इस उपलब्धि पर बड़े पिता हरिशंकर प्रजापति, डॉ. हरिनारायण प्रजापति, माता सुधा देवी, छोटी बहन अद्विका, सौरभ, शान्तिदेव मिश्रा, कमल किशोर, योगेश गुप्ता सहित अन्य परिजनों व शुभेच्छुओं ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।