उत्तर प्रदेश में दलितों को न्‍याय दिलाने के बजाय उत्‍पीड़न में जुटी सरकार: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
News in hindi
  1. |
  2. राष्ट्रीय
  3.   |

उत्तर प्रदेश में दलितों को न्‍याय दिलाने के बजाय उत्‍पीड़न में जुटी सरकार: प्रियंका गांधी

  • प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
  • दिसंबर 4, 2020  18:35
  • LIKE

उत्तर प्रदेश में दलितों को न्‍याय दिलाने के बजाय उत्‍पीड़न में जुटी सरकार: प्रियंका गांधीImage Source: Google

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्‍तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ निरंतर अत्‍याचार और उत्‍पीड़न हो रहा है तथा दलित समुदाय के लोग प्रतिरोध के स्‍वर बुलंद कर रहे हैं।

लखनऊ,04 दिसम्बर (ए)। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्‍तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ निरंतर अत्‍याचार और उत्‍पीड़न हो रहा है तथा दलित समुदाय के लोग प्रतिरोध के स्‍वर बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को यहां उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘दलित महापंचायत’ को प्रियंका गांधी वाद्रा वीडियो कांफ्रेंसके जरिये संबोधित कर रही थीं।

प्रियंका ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा, योगी सरकार उस घटना के बाद भी कोई सुधार करने और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर ही अत्याचार करने में जुटी है और उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने मंगटा गांव कानपुर, ललितपुर, आजमगढ़ आदि जिलों में दलितों पर हुए अत्याचार-उत्पीड़न का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को इसी वजह से जेल में डाला गया

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके सामने बड़ी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है और आप लोगों के साथ खड़े होकर अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए। उन्‍होंने कहा, ‘‘अभी मैं आंबेडकर छात्रावास के छात्रों से बात कर रही थी जहां छात्र आहत और दुखी हैं, क्योंकि सरकार उनके छात्रावासों को बंद कर देना चाहती है।’’

उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज को बुलंद करने के लिए दलित महापंचायत बुलाई गयी थी। महापंचायत में प्रियंका ने अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है।