लखनऊ, सात दिसंबर (ए) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि अग्निशमन सेवा मुख्यालय लखनऊ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक आकाश कुलहरि को प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त पद पर नयी तैनाती दी गयी है। उनके स्थान पर दूरसंचार विभाग में उपमहानिरीक्षक जुगल किशोर को अग्निशमन सेवा मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।. जारी—–‘