उप्र: अमेठी में एक कुएं से दो नाबालिगों के शव बरामद

अमेठी उत्तर प्रदेश
Spread the love

अमेठी: 11 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक गांव के निकट कुएं से दो नाबालिगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कुएं से एक ही गांव में रहने वाले 16 वर्षीय लड़के और लड़की के शव बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।