उप्र: आजम खान एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध ईडी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश रामपुर लखनऊ
Spread the love

रामपुर/लखनऊ: 14 अक्टूबर (ए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान और उनके शैक्षणिक ट्रस्ट के खिलाफ एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कथित तौर पर उनके विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग करने और उससे जुड़ी वित्तीय ‘अनियमितताओं’ का आरोप लगाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।