प्रयागराज: आठ अगस्त (ए) माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के शव को शनिवार शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शाम करीब छह बजे अबान के बड़े भाई उमर और अली को पुलिस अभिरक्षा में यहां लाया गया, जिसके जनाजा निकला और कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके शव को दफनाया गया।
