प्रयागराज: आठ अगस्त (ए) माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के शव को शनिवार शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शाम करीब छह बजे अबान के बड़े भाई उमर और अली को पुलिस अभिरक्षा में यहां लाया गया, जिसके जनाजा निकला और कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके शव को दफनाया गया। झांसी में सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को प्रयागराज लाया गया था। जनाजे में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से पैरोल मिलने पर उसके बंद भाई उमर और अली को भी पुलिस सुरक्षा में लाया गया था जनाजे में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और जैसे ही प्रयागराज के कसारी मसारी में भारी सुरक्षा बल के साथ उमर को लाया गया, समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. जनाजे के दौरान उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।
