लखनऊ: 10 मई (ए) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक कृष्णा पासवान ने राज्य मंत्री मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में कृष्णा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।