उप्र: मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की जेब में फटा मोबाइल, गिरकर मौत

उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर
Spread the love

मुजफ्फरनगर: 21 अक्टूबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जेब में रखा मोबाइल फोन फटने के बाद चलती मोटरसाइकिल से गिरकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ककरौली थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार शाम थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो खाई खेड़ी चीनी मिल में कर्मचारी था।

अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन फटने के बाद विकास ने मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि विकास के सिर में चोट लगी थी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।