एमएलसी चुनाव : मैनपुरी में मतदान के बीच भाजपा और सपा समर्थकों में फायरिंग

उत्तर प्रदेश मैनपुरी
Spread the love


मैनपुरी, 01 दिसम्बर एएनएस। उतर प्रदेश में 11 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच मतदान को लेकर कुछ जगहों पर हंगामा भी हुआ। मैनपुरी में मतदान करने गए भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच फायरिंग भी हुई। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कस्बा करहल में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और सपा समर्थक भी मतदान करने पहुंचे। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लोगों में दहशत फैलान के लिए करीब आधा दर्ज राउंड गोलियां चलाई गईं। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।