कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से आठ लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: 21 सितंबर (ए) चीन के फोशान शहर में एक कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोशान ग्वांगदोंग प्रांत में स्थित है। फैक्टरी में रविवार को आग लगी थी।