यूपी में दस आईएएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,21 सितंबर (ए)।उत्तर प्रदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है।शासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभार से हटाकर अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव रहीं वी. हेकेली झिमोमी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव रहे महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को स्थानांतरित करते हुए प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव व आयुक्त रहे रणवीर प्रसाद को शासन ने बेहद महत्वपूर्ण ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और UPSLDC का अध्यक्ष भी बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे डॉ. आशीष कुमार गोयल को अब अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।पंचायती राज के प्रमुख सचिव रहे IAS अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रम व सेवायोजन के प्रमुख सचिव रहे डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन का प्रमुख सचिव बनाया गया है। कृषि विभाग का जिम्मा संभाल रहे IAS रविंद्र को प्रमुख सचिव, पंचायती राज नियुक्त किया गया है।