बेंगलुरु, 21 जुलाई (ए) कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यू. टी. खादर ने सदन में “अमर्यादित और अपमानजनक” आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 सदस्यों को निलंबित करने के अपने फैसले का शुक्रवार को बचाव किया। विधानसभा का सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस सत्र के लिए विधायकों को निलंबित किया गया था।.
