गांधी मैदान में धरने की नहीं मिली इजाजत तो गेट पर ही किसानों के समर्थन मे तेजस्वी की अगुवाई में बैठे कार्यकर्ता

पटना बिहार
Spread the love

ANS NEWS ट

पटना, 05 दिसम्बर एएनएस। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए किसानों के समर्थन में महागठबंधन के कार्य कर्ताओं के साथ आज गांधी मैदान के बाहर गेट नंबर चार पर धरने पर बैठे हैं। तेजस्वी ने गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देने का आह्वान किया था लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद आरजेडी कार्यकर्ता गेट पर ही धरने पर बैठ गए। 
तेजस्वी यादव ने आरोप जड़ा कि केंद्र के किसान और मजदूर विरोधी फैसलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहभागी हैं। केंद्र सरकार आज जो बातचीत कर रही है, वह कानून बनाने से पहले होनी चाहिए थी। उन्होंने राज्य के सभी किसानों और संगठनों से बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को भी प्राइवेट कंपनियों को देने की साजिश रच दी है। 
राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि किसान आंदोलन आज मोदी सरकार के समक्ष गंभीर चुनौती बना हुआ है। संयोग है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बिहार में हैं, लेकिन इस संदर्भ में अभी तक उनकी राय देश के सामने नहीं आई है। उनकी राय देश जानना चाहता है।