गोरखा नेता बिनय तमांग कांग्रेस में हुए शामिल

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता, 26 नवंबर (ए) गोरखा नेता बिनय तमांग रविवार को कलिम्पोंग में कांग्रेस में शामिल हो गए। तमांग पहले तृणमूल कांग्रेस में थे। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी। .

पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र पर शासन करने वाले अर्ध-स्वायत्त गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के पूर्व अध्यक्ष तमांग ने पर्वतीय शहर में कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी से कांग्रेस पार्टी का झंडा स्वीकार किया।.