चंडीगढ़ में बनेगा वायुसेना का विरासत केन्द्र

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, तीन जून (ए) विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की भूमिका और इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए एक विरासत केंद्र चंडीगढ़ में बनाया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बल और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ‘आईएएफ हेरिटेज सेंटर’ की स्थापना की जाएगी।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच इस केंद्र की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए।

समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी मौजूद थे।

आईएएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘केंद्र में विभिन्न युद्धों में आईएएफ द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका और मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए प्रदान की गई सहायता को भी प्रदर्शित किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और वायुसेना के प्रशासन की यह संयुक्त परियोजना अक्टूबर तक पूरी करने की योजना है।’’