चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग, बघेल ने दी बधाई

राष्ट्रीय
Spread the love

रायपुर, 23 अगस्त (ए) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।.

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बघेल ने कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है।’’.